36वीं वाहिनी पी.ए.सी. रामनगर, वाराणसी के बहादुर जवानों ने भी बंधवाया राखी


रामनगर (वाराणसी) : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुधा अमृतम वेलफेयर सोसाइटी की महिला सदस्यों द्वारा 36वीं वाहिनी पी.ए.सी. रामनगर, वाराणसी के बहादुर जवानों को राखी बांधी गई। कार्यक्रम की शुरूआत संस्थापिका सरस्वती शिल्पी सिंह द्वारा 36वीं वाहिनी पी.ए.सी. के उप सेनानायक श्री विजय त्रिपाठी व इंस्पेक्टर अविचल पाण्डेय को राखी बांध कर हुआ।

संस्था के द्वारा प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस, सेना के जवानों को राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित होता रहा है। संस्थापिका सरस्वती शिल्पी सिंह का कथन है कि अन्य कार्य क्षेत्र के भाई रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन से मिल कर राखी बंधवा लेते हैं, पंरतु देश की सुरक्षा में अपना जीवन अर्पित कर देने के लिए संकल्पित हमारे सैनिक भाई, पुलिस, पी.ए.सी. व अन्य सभी राष्ट्र सुरक्षा में लगे हुए वीर जवान भाईयों की कलाई सूनी ना रहे इसलिए संस्था द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन यथा शक्ति किया जाता है। 


पी.ए.सी. के सेनानायक व जवान संस्था के इस कदम से अभिभूत हो बहनों की सुरक्षा संकल्प लिया।


कार्यक्रम में तृप्ति, उजाला, सहारा, तृषा, अंकिता व अरूण ने सहयोग किया।